Menu
blogid : 23386 postid : 1210309

नास्त्रेदमस के बाद अन्य प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं की भारत के लिए घोषणाएं

भरद्वाज विमान
भरद्वाज विमान
  • 44 Posts
  • 80 Comments

इंटरनेट पर खोजते खोजते कुछ बडा दिलचस्प मिला है, हाँ नास्त्रेदमस के अलावा भी …

‪#‎भविष्यवक्ता_डॉ_जूलबर्न‬ … फ्रान्स

डा.जूलबर्न जगत प्रसिद्ध हैं। उनके अनुसार भारत वर्ष में किसी एक ऐसे रहस्यमयी व्यक्ति का जन्म हो चुका होगा, जो आजतक के इतिहास का सबसे अधिक समर्थ व्यक्ति सिद्ध होगा। उसके बनाए विधान सारे संसार में लागू होगे यह व्यक्ति सन् 1962 से पूर्व ही जन्म ले चुका होगा, उसके अनुयायिओं की बड़ी संख्या भी है। उसके अनुयायी एक समर्थ संस्था के रूप में प्रकट होंगे और देखते ही देखते सारे विश्व में अपना प्रभाव जमालेंगे और असम्भव दिखने वाले परिर्वतनो को आत्म शक्ति के माध्यम से सरलता व सफलता पूर्वक सम्पन्न करेंगे।
डा. जूलबर्न का विश्वास है। कि इस परिवर्तन को कोई रोक नहीं सकेगा।

‪#‎भविष्यवक्ता_एण्डरसन‬:- अमेरिका

एण्डरसन ने कहा है कि भारत से विश्व में सुख-शान्ति की किरणें फूटेंगी। सुख-शान्ति व क्रान्तिकारी परिवर्तन का कारण भारत वर्ष होगा। भारत के छोटे से देहात में जन्म एक परम् धार्मिक व्यक्ति मानव इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति बनेगा। जनता उसे बहुत मानेंगी। उस व्यक्ति को इतना जन समर्थन व शक्ति प्राप्त होगी। वह व्यक्ति समस्त विश्व के लिए आदर्श संविधान का निमार्ण करेगा। संविधान के अनुसार सारे संसार की एक भाषा, एक संघीय राज्य, एक सर्वोच्च न्याय पालिका, एक झण्डा आदि का विधान होगा। इस व्यक्ति के प्रभाव से सारे विश्व में एक अपूर्व सुख-शान्ति छाजायेगी व मनुष्यों मे संयम, सदाचार, त्याग, नीति, मानवता, सहिष्णुता आदि गुणों को जीवन में उतारने की होड़ जग जायेगी। सर्वत्र आनंद छा जायेगा। आज जनता कल्पना भी नहीं कर सकती कि इस प्रकार का धर्म, प्रेम व मानव-प्रेम विश्व में छा जायेगा। भारतवर्ष का महापुरूष अपने अपूर्व प्रेम व महानता से सारे विश्व को परम सुखदाई स्वरूप में परिवर्तित कर देगा। उसके द्वारा भारत की संस्कृति व धर्म के सिद्धान्तों का व्यापक प्रचार होगा।

‪#‎भविष्यवक्ता_प्रोफेसर_कीरो‬ … इग्लैण्ड
kiro

प्रो. कीरो का कहना है। कि भारत के नेता को संसार की कोई ताकत रोक नहीं सकती। विशुद्ध धर्मावलम्बी नीति का एक शक्तिशाली व्यक्ति सारे देश को जगा देगा। उसकी आध्यात्मिक शक्ति दुनिया भर की तमाम भौतिक शक्तियों से अधिक समर्थ होगी। जिसका असर सारे संसार में पड़े बिना नहीं रह सकता। भारत का भविष्य उज्वल होगा। भारत को आजादी देने के समय ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने प्रो. कीरो को बुलाया और कहा कि ऐसा समय बताओं, जिस समय हम भारत को आजाद करें तो वह समय भारत के लिए, बहुत बुरा सिद्ध हो। प्रोफेसर कीरो अर्धरात्रि का वक्त बताया था। इसके कुछ दिन बाद कीरो अध्ययन कर रहे थे तो उन्हें पता चला कि भारत का भविष्य बहुत उज्जवल है। वो फिर महारानी एलिजाबेथ के पास गये और कहा कि आजादी के पचास वर्षो के अन्दर अगर कोई महापुरूष भारत में खड़ा हो गया तो भारत को कभी, कोई गुलाम बना ही नहीं सकेगा और अगर पचास सालों में कोई महापुरूष खड़ा न हुआ और भारत को किसी ने गुलाम बना लिया तो फिर इसे कोई आजाद करा ही नहीं सकेगा।

‪#‎भविष्यवक्ता_गेलार्ड_क्राइसे‬ … हालैंण्ड

गेलार्ड क्राइसे ने कहा है कि, मैं देख रहा हूं कि पूर्व के अति प्राचीन देश भारत, जहां साधु और सन्तों की पूजा होती है, वहां के लोग गौ मांस नही खाते, ईश्वर भक्त और श्रद्धालु होते है, उनकी स्त्रीयां पतिव्रता एवं कभी भी पतियों को तलाक न देने वाली होती है। तथा वहां के लोग सीधे, सच्चे और ईमानदार होते है, उस देश से एक प्रकाश उठता आ रहा है। वहां किसी ऐसे महापुरूष का जन्म हुआ है, जो सारे विश्व की कल्याण की योजनाऐं बनाएगा। इसी बीच संसार में भारी उथल-पुथल होगी, भयंकर युद्ध होंगे, जिनमें कुछ देशो का तो अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा। उस व्यक्ति के पीछे अनगिनत लोग, जिनमें स्त्रियां बहुत अधिक संख्या में होंगी, चल रहे होंगे। वे सब एक स्थान के न होकर सारे देश से इकट्ठे होंगे। तमाम, संसार के लोग उधर देखेंगे और और उनकी बात मानेंगे। सब राजनीतिक नेता एक मंच पर इकट्ठे होने के लिए विवश होंगे। इन सब बातों का प्रमाण इसी शताब्दी के अंत तक मिलने लगेगा और फिर सारा संसार एक सूत्र में बंधता चला जायेगा। उसमें सर्वत्र अमन चैन होगी। दमन, झुठ, फरेब के लिए कोई स्थान न रहेगा। दुष्ट, दुराचारियों और नारियों पर कुदृष्टि डालने वालों को सबसे अधिक दण्ड मिलेगा।
डॉ सुधीर व्यास से साभार

Read Comments

    Post a comment